पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व अलबर्ट एक्का को दी श्रद्धांजलि
इगलास। महान अर्थशास्त्री व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन व परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में किया गया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में अलबर्ट एक्का वीरता, शौर्य और सैनिक हुनर का प्रदर्शन करते हुए अपनी इकाई के सैनिकों की रक्षा की थी। इस अभियान के समय वे काफी घायल हो गए और तीन दिसंबर 1971 को इस दुनिया से विदा हो गए। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर रामवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, किशन वीर सिंह, प्रियांशु ठैनुआं, शशांक ठैनुआं, प्रशांत ठैनुआं, अभिषेक कुमार, डब्बू शर्मा, सूरज, साधना प्रवीन, अशोक, पवन, निर्भय, पुष्पेन्द्र, रमन आदि थे।