रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शिक्षिका सावित्री बाई फूले को दी श्रद्धांजलि

इगलास। भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रेणता सावित्री बाई फूले की 194वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीण बालिकाओं ने उनके द्वारा किए गए शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों को स्मरण किया। परोपकार सेवा संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि सावित्री बाई ने शादी के बाद अपने पति से ही पढ़ना लिखना सीख कर जनवरी 1948 में देश के प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना की थी। उस समय की सामाजिक परिस्थितियों के हिसाब से यह एक बहुत ही क्रांतिकारी कदम था। सावित्री बाई का सारा जीवन शिक्षा और सेवा के लिए ही समर्पित रहा था। इस अवसर पर राधा चौधरी, मुरली, भावना, कामिनी, तिलोतमा, सुहानी, दीपिका, महक, गुंजन, पूजा आदि थी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने पींजरी पैंठ पर सावित्रीबाई फुले को याद कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने भारतीय महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर रालोद के प्रदेश महासचिव राम बहादुर सिंह, सोहन सिंह, शीशपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, यावेश कुमार, हरेंद्र सिंह, अरुण चौधरी, वकील कुमार, यश चौधरी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!