रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विद्यार्थियों को भेंट किए गए स्वेटर व जूते

इगलास। नगर के श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर व जूते भेंट किए गए। सर्दी में स्वेटर व जूते पाकर विद्यार्थियों खुश हो गए। इस दौरान 212 विद्यार्थियों को स्वेटर व 90 को जूते भेंट किए। संरक्षक दिलीप सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर व जूते भेंट किए जाते हैं। प्रबंधक मोनिका सिंह व प्रधानाचार्य केपी सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर ऋषेंद्र कुमार, मुकेश शर्मा, मंजू सिंह, अजय शर्मा, अनिल बंसल, कुलदीप सक्सेना आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!