नगर पंचायत कार्यालय पर दिव्यांगों को बांटी गई ट्राई साईकिल
गभाना। नगर पंचायत कार्यालय पर सोमवार को दिव्यांगजनों को चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण राज सिंह ने ट्राई साईकिलों का वितरण किया।
इस मौके पर चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम है। इसलिए जब भी मौका मिले, इंसान को दिव्यांगों की सेवा जरूर करनी चाहिए।
जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रवीनराज सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में मानवता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। मानव सेवा से ही मनुष्य समाज में अपनी अलग से पहचान बना सकता है और इस प्रकार की सेवा से हम परमात्मा को पाने में भी सक्षम होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान 15 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। जिन्हें पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल गए।
इस दौरान ईओ विकास जैन, दलवीर सिंह, नवीन कुमार, भुवनेश गोयल, सुबोध चौधरी, हरीश माहेश्वरी, कामिनी सुमन, योगेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, चरन सिंह, धर्मवीर सिंह, राजकुमार माहौर, राजकुमार अग्रवाल, मुनेश ठेकेदार, सतपाल सुमन, हिमांशु सिंह, दिलीप शर्मा, अमित कुमार, विक्रम सिंह, कन्हैया, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
