रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रक चालक से मारपीट कर लूटे 46 हजार रुपये, जांच में जुटी पुलिस

लोधा। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास कार सवार पांच-छह बदमाश ट्रक चालक से मारपीट करते हुए 46 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले को मारपीट मानते हुए आरोपी कार सवारों की तलाश में जुटी है।

मैनपुरी के थाना कुरावली के दहीपाड़ा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र कालीचरन के अनुसार वह मंगलवार को कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर से साथी क्लीनर रोहित कुमार के साथ ट्रक में सिगरेट लेकर हिमाचल प्रदेश के कालेआम जा रहे थे। देर शाम को वह हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास पहुंचे तभी पीछे से आए कार सवार पांच-छह लोगों ने ओवरटेक कर उनके ट्रक को रूकवा लिया। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने उनके साथ मारपीट डाली तथा उनकी जेब में रखे 46 हजार रुपये को लूटकर गभाना की ओर भाग गए। उन्होंने घटना की जानकारी यूपी डायल-112 को देने के साथ ही कार का पीछा शुरू कर दिया। लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर लोधा के अलावा गभाना थाना पुलिस व सीओ गभाना संजीव कुमार तौमर मौके पर पहुंच गए। सीओ गभाना ने बताया कि मामला लूट का नहीं है बल्कि आपस में मारपीट कर है। पुलिस कार सवारों की तलाश में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!