रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

छात्रा को ताऊ ने डांटा, फंदे पर लटक की आत्महत्या

अलीगढ़। क्वार्सी के मोहल्ला बेगपुर में एक छात्रा के कोचिंग से घर लेट पर आने पर ताऊ डांट दिया। इसी बात पर नाराज छात्रा ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस के अनुसार मोहल्ला बेगपुर की रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी 11 वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह कोचिंग से पढ़ने के बाद देरी से घर लौटी। जिस पर ताऊ ने उसे डांट दिया। इसी बात पर नाराज होकर छात्रा ने कमरे में खुद के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक छात्रा के कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंन जब कमरे में जाकर देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी।

शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार छात्रा के पिता की करीब 11 साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जबकि मां ने भी पिता की मौत के एक वर्ष बाद आत्महत्या कर ली थी। छात्रा व उसके भाई का लालन पोषण ताऊ ही कर रहे थे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!