रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

गभाना। क्षेत्र के कटरा मोड़ स्थित मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार से दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलनव खेल मशाल प्रज्वलित करने तथा मार्चपास्ट के साथ हुआ। इस मौके पर प्राचार्य डा. अनीता रानी राठौर ने कहा है कि खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। खेल का बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेल से बच्चों में मौखिक-अमौखिक विकास होता है। खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में मदद करता है। डाॅ. कालूराम ने कहा कि जीवन में तरक्की के लिए प्रतिस्पर्धा भी बेहद जरूरी है। इसके बिना मनुष्य अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं में निखार आता है और नियमित अभ्यास से सफलता प्राप्त होती है।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान आदि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और खेल भावना को बढ़ावा देने की शपथ भी ली। समारोह का संचालन प्राक्टर डाॅ. नेत्रपाल सिंह ने किया। इस दौरान हुई क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़, शाट पुट, डिस्कस थ्रो, लंबी, ऊंची कूद आदि में काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें सौ मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में कृष्णा प्रथम, भूमिका द्वितीय, शिवानी तृतीय, बालक वर्ग में गौरी शंकर प्रथम, अजीत द्वितीय व सचिन सिंह तृतीय स्थान पर चुने गए। इस मौके पर डाॅ. दीपशिखा, डाॅ. सरिता रानी, डाॅ. संजय सिंह, डाॅ. रामेंद्र रमण शर्मा, डाॅ. वीरेंद्र कुमार, डाॅ. अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!