रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टोल फ्री कराने की मांग को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

गभाना। भाकियू क्रांति के पदाधिकारियों ने टोल फ्री कराने व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने टोल प्रबंधन को अपनी मांगों से संबंधित एक सौंपा।

युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता गुरुवार को एकत्रित होकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने टोल कर्मियों पर भाकियू के पदाधिकारियों के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने टोल प्रबंधन को सौंपे ज्ञापन में कहा कि टोल प्लाजा के 15 किमी दायरे में आने वाले किसानों की गाड़ियों को फ्री कराया जाए। किसानों के बच्चों को रोजगार मुहैया कराया जाए। किसान नेताओं की गाड़ियों को फ्री न निकाला जाए। उन्होंने कहा कि यदि टोल कर्मियों तानाशाही बंद न हुई तो भाकियू उग्र आंदोलन करते हुए टोल फ्री कराएगी। इस दौरान मेरठ मंडल अध्यक्ष राजू अल्वी, तहसील अध्यक्ष निर्भय चौहान, दानू ठाकुर, संदीप चौहान, जिला उपाध्यक्ष भूरा सोलंकी, भरत गुप्ता, कुलदीप कौशल, रामू, सोनू कुमार, गब्बर, अमित राना, भागमल चौहान, सचिन चौहान, पवन चौहान, दलवीर सिंह, विनोद शर्मा, बुधपाल सिंह, मोरमुकुट शर्मा, धर्मवीर सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!