दो सौ साल पुराना पेड़ गैस गोदाम पर गिरा, गंभीर हादसा टला
गभाना। कस्बा में गैस एजेंसी के पास दौ सौ साल पुराना पेड़ अचानक से बीच में से दो हिस्सों में बंटकर गैस गोदाम पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय गोदाम में व उसके आस-पास कोई मौजूद नहीं था, वर्ना गंभीर हादसा भी हो सकता था।
नगर के सारस्वत विहार काॅलोनी में कामेश्वर महादेव मंदिर के सामने इंडेन गैस एजेंसी हैं बरामद में ही गोदाम बना हुआ है। उसी के पास करीब दौ सौ साल पुराना पीपल का पेड़ खड़ा हुआ है। शनिवार शाम को पेड़ बीच में से दो हिस्सों में चिर गया और गोदाम के ऊपर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से गोदाम की छत व दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई।