अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर रैली निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुआ पथराव
- मडराक थाना क्षेत्र के गांव समस्तीपुर कीरत का मामला - पथराव में कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, कई थानों का पुलिस फोर्स व पीएसी तैनात
अलीगढ़। थाना मडराक क्षेत्र के गांव समस्तीपुर कीरत में अहिल्याबाई होल्कर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही बाइक रैली को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव व मारपीट हो गई। जिसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के अलावा एसएसपी कलनिधि नैथानी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंए गए और स्थिति को नियंत्रण किया। गांव में दो पक्षों में विवाद को देखते हुए पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है। वही पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रैली निकालने के दौरान बघेल व ठाकुर समाज के लोग आए आमने-सामने
मडराक के समस्तपुर कीतर में बुधवार को अहिल्याबाई होल्कर जयंती के उपलक्ष्य में बघेल समाज पक्ष बाइक रैली निकाल रहा था। रैली निकालने को लेकर किसी बात पर ठाकुर समाज के लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव होने लगा। पथराव में दोनों पक्षों से पवन, भूरा, पुष्पा देवी, मनीष व उमेश घायल हो गए, करीब आधा दर्जन से अधिक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ इगलास विशाल चौधरी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ठाकुर समाज के लोगों ने पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष के लोगों पर फिर से पथराव कर दिया।

एसएसपी व कई थानों की पुलिस फोर्स ने स्थिति को किया नियंत्रण
गांव में दो पक्षों की विवाद की सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी देहात पलास बंसल के अलावा कई थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी मौके पर पहुंच गई तथा स्थिति को नियंत्रण किया। इस दौरान पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बिना अनुमति के निकाली जा रही थी रैली
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव में महारानी अहिल्याबाई की जयंती मनाने को लेकर कोई जुलूस व शोभायात्रा कभी नहीं निकली गई है। आयोजकों ने बिना अनुमति के रैली निकाली है। गांव के ही एक ही समाज/समुदाय से जुड़े लोग इसका विरोध करते हुए आपस में उलझ गए। इसके बाद दोनों की ओर से पथराव और मारपीट की घटना हो गई। इसमें डीजे लगी डीसीएम गाड़ी समेत आधा दर्जन से अधिक बाइकों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

वर्जन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मडराक थाना क्षेत्र के गांव समस्तीपुर कीरत में एक ही समुदाय से जुड़े दो पक्षों में विवाद होने के बाद हंगामे की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद मौके पर तत्काल पुलिस का मौके पर पहुंच गई। एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। जिन लोगों ने भी कानून व्यवस्था का बिगाड़ने का प्रयास किया है। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। मौके पर पूर्ण रूप से शांति है। एहतियातन को पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत जिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।