रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चोरी की स्कूटी व अवैध तमंचा के साथ दो चोर दबोचे, भेजा जेल

इगलास। कोतवाली पुलिस को चोरी की घटना में सफलता मिली है। पुलिस ने दो चोरों को चोरी की स्कूटी, मोबाइल व अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों स्कूटी को बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि एसआई कृष्णपाल सिंह चौहान पुलिस कर्मियों के साथ अलीगढ़ मार्ग पर चैकिंग करते हुए आ रहे थे। इस दौरान दो युवक एक स्कूटी पर जा रहे थे, जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। तत्परता से दोनों को पुलिस कर्मियों पकड़ लिया। स्कूटी से जुड़े दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सके।

युवकों ने पूछताछ में अपने नाम उत्तम पुत्र भगवती व जितेंद्र पुत्र अशोक निवासीगण जारौठ बताया, उन्होंने बताया कि स्कूटी को विगत 13 नवंबर को जारौठ से आगे मजार के समीप से चोरी किया था, स्कूटी में एक मोबाइल भी रखा हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ है। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!