कालेज की छात्राओं ने सजाई रंगोली
इगलास। कस्बा के श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज में देव प्रवोधिनी एकादशी के अवसर पर रंगोली सजाई गई। शिक्षिका सविता त्रिपाठी ने छात्राओं को एकादशी की कहानी सुनाते हुए बताया कि भगवान विष्णु वर्षा ऋतु में चार माह के लिए योग निद्रा में सो जाते हैं।
इस मौके पर कक्षा आठ की छात्राओं वैष्णवी, पूजा, काजल, गोरी शर्मा आदि ने समूह के साथ काॅलेज के मुख्य द्वार पर भगवान विष्णु के स्वागत में रंगोलियां सजाई। रंगोली तैयार करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य डाॅ. संजय कुमार ने प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर कमल किशोर पटेल, रौनक सिंह, दुर्गेश यादव, तरुण उपाध्याय, विकास यादव, रामकुमार सिंह व हुकम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
