रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कोतवाली के गोलीकांड का आरोपी दारोगा गिरफ्तार

-8 दिसंबर को घटना के बाद से फरार था दारोगा

अलीगढ़। कोतवाली थाने में हुए गोलीकांड के लापरवाह दारोगा को पुलिस और एसओजी की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। दरोगा की लापरवाही से सरकारी पिस्टल से 8 दिसंबर को गोली चल गई थी, जो महिला के जा लगी थी। जेएन मेडिकल में इलाज के दौरान 13 दिसंबर को महिला की मौत भी हो गई थी।

घटना के बाद से ही आरोपी दारोगा मनोज शर्मा फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। न्यायालय ने भी प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आरोपी दरोगा के खिलाफ NBW (गैर जमानती वारंट) जारी कर दिया था। जिसके बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस की ओर से आरोपी दारोगा के ऊपर 20 हजार कर ईनाम घोषित किया था। शनिवार को आरोपी दरोगा के शहर में होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को दबोचने के बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल चौराहे के पास से बता रही है। यही से आरोपी दरोगा मनोज शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दरोगा से विस्तृत पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा और फिर जेल भेजा जाएगा।

इशरत जहां का फाइल फोटो

13 दिसंबर को हो गई थी महिला की मौत

ऊपरकोट कोतवाली थाना क्षेत्र हड्‌डी गोदाम तुर्कमान गेट निवासी 55 वर्षीय इशरत जहां पत्नी शकील अहमद को उमरा करने के लिए जाना था। वह अपने शौहर की लंबी उमर के लिए उमर करना चाहती थी। उन्हें पासपोर्ट की जरूरत थी, जिसके लिए वह 8 दिसंबर को वैरिफिकेशन कराने थाने गई थी। थाने में दरोगा और मुंशी की लापरवाही से गोली चल गई थी। गोली सीधे इशरत जहां के सिर के पीछे के हिस्से में लगी थी, जिसके बाद जेएन मेडिकल काॅलेज में उनका इलाज चल रहा था। घटना के बाद डॉक्टरों के पैनल ने मंगलवार को उनका ऑपरेशन भी किया था, लेकिन लगातार उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। 13 दिसंबर को उन्होंने मेडिकल काॅलेज में अंतिम सांस ली थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने जहां धाराओं में परिवर्तन किया था, वहीं दूसरी ओर आरोपी की तलाश और ज्यादा तेज कर दी थी।पोस्टर लगाने की थी तैयारी

घटना के बाद से आरोपी दारोगा फरार था। जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसके खिलाफ न्यायालय ने गैर जामनती वारंट (NBW) जारी कर दिया था। पुलिस अलीगढ़ समेत अन्य जिलों में दारोगा के पोस्टर लगाने की तैयारी कर चुकी थी। दरोगा की संपत्ति कुर्क करने के लिए भी पुलिस की ओर से न्यायालय में अर्जी लगाई गई थी। जिससे कि गाजियाबाद निवासी आरोपी दारोगा की संपत्ति कुर्क की जा सके। न्यायालय में आवेदन के बाद पुलिस अनुमति का इंतजार कर रही थी। इससे पहले ही आरोपी को दबोच लिया गया।आरोपी के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मजिस्ट्रेटी जांच भी चल रही है और पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। उसे किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!