रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में बेकाबू कंटेनर ने ई-रिक्शा को रौंदा, चालक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

गभाना। कस्बा में जीटी रोड पर पूर्व बरौली विधायक के कार्यालय के सामने बेकाबू कंटेनर ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में रिक्शा चालक की मौके पर ही पहिए के नीचे अाकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आरोपी कंटेनर चालक को पकड़कर थाने भिजवा दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव हुर्सेना निवासी विशंभर पुत्र नेत्रपाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह वह ई-रिक्शा लेकर कस्बा आ रहे थे। जैसे ही वह गभाना में जीटी रोड पर पूर्व विधायक ठा. दलवीर सिंह के कार्यालय के सामने पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने पहले बिजली के पोल में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, फिर टेंपो, मैक्स गाड़ी में टक्कर मारते हुए ई-रिक्शा को रौंद दिया।हादसे में कंटेनर के पहिए के नीचे आकर ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक विशंभर की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कंटेनर के नीचे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर ग्रामीणों ने आरोपी कंटेनर चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसे की खबर पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन बच्चों के पिता थे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!