रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही सास-बहु को मारी टक्कर, सास की मौत

अलीगढ़। थाना अकराबाद क्षेत्र में हाईवे पर सड़क पार कर रही सास-बहु को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहु गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव मानई निवासी महेंद्र सिंह की 56 वर्षीय पत्नी चंद्रकली व उनकी पुत्रवधु रविवार शाम को हाथरस के सिकंदराराऊ से दवा लेकर गांव लौट रही थी।

जैसे ही वह हाईवे पर हरीपुर भीमपुर पर किसी वाहन से उतरकर सड़क पार करने लगी। तभी किसी वाहन ने दोनों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रकली की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्रवधु अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए, सूचना पर परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल अनीता को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही चंद्रकली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!