रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रांची के उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को नैक से मिला ‘ए’ ग्रेड

इगलास। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, रांची को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय ने बिहार और झारखंड राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा अब तक प्राप्त सबसे उच्च स्कोर प्राप्त किया है। नैक द्वारा परिणाम घोषित होने की जानकारी होते ही विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल हो गया। शिक्षक-कर्मचारी सभी एक-दूसरे को बधाई देते दिखे।

नैक की विशेषज्ञ टीम ने 19 से 21 फरवरी 2025 तक विश्वविद्यालय का दौरा किया। टीम ने पाठ्यक्रम के विभिन्न पहलुओं, शिक्षण और मूल्यांकन, अनुसंधान, नवाचार एवं विस्तार गतिविधियां, अवसंरचना एवं शैक्षणिक संसाधन, छात्र समर्थन एवं प्रगति, गवर्नेंस, नेतृत्व एवं प्रबंधन, और संस्थागत मूल्य एवं सर्वोत्तम प्रथाओं जैसे कई मापदंडों पर विश्वविद्यालय के प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया। कुलाधिपति प्रभात कुमार, अध्यक्ष हेमंत गोयल, प्रो. चांसलर प्रो. एससी गर्ग, कुलपति प्रो. मधुलिका कौशिक ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्राध्यापकों व कर्मचारियों की निष्ठा, गुणवत्ता-प्रधान शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता की सराहना की। प्रो चांसलर ने कहा हम भविष्य को लेकर उत्साहित हैं और आने वाले वर्षों में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं कुलपति ने कहा विश्वविद्यालय उन सभी छात्रों की पहली पसंद बनेगा जो गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को किफायती लागत पर प्राप्त करना चाहते हैं। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्राे. दिनेश शर्मा आदि ने भी प्रशन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!