रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बढ़ाकला में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

इगलास। गांव बढ़ाकला में नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार और बजरंग बली की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। विधि पूर्वक पूजा अर्चना के बाद गांव में देव प्रतिमाओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई। परीक्षित श्याम लाल सिंह व हरवीरी देवी ने अपने दिवंगत बेटे की स्मृति में कथा का आयोजन कराया है। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास बालकृष्ण आचार्य ने बताया कि भागवत कथा कर्म साधना का सबसे उत्कृष्ट और सर्वोच्च उदाहरण है। हमें कथा को सच्चे मन से श्रवण कर अपने आचरण में उतारने से ही हमारा लोक-परलोक धन्य होगा। बच्चों और समाज को सुसंस्कारित करने का सबसे आदर्श तरीका है कथा का प्रतिदिन श्रवण करना है। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, जतन चौधरी, ऊषा देवी, सरोज चौधरी, राम अवतार सिंह, डा. राममूर्ति सिंह, रघुनाथ सिंह, सुखपाल सिंह, प्रभु सिंह, लक्ष्मण सिंह, छत्तर सिंह, दिगंबर सिंह, तारा सिंह, चरण सिंह, भोला, संदीप, अभिषेक, युवराज आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!