रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, छात्रों ने रैली निकालकर किया जागरूक

गभाना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की 14 वीं वर्षगांठ पर मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैलियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।

तहसील प्रशासन के बैनरतले दौरऊ के शांति देवी राजकीय इंटर कालेज, गगन इंटर कालेज, जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज के छात्रों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कस्बा स्थित श्याम मैरिज होम से मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ एसडीएम हीरालाल सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान बच्चे हाथों में बैनर-पोस्टर के साथ आकर्षक नारे लगाते हुए चल रहे थे।

कस्बा में के विभिन्न मार्गो से भ्रमण बाद में रैली तहसील मुख्याल पर पहुंचकर समाप्त हुई। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ने लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाते हुए मतदाताओं के अधिकार व कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्लोगन, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, भाषण प्रतियोगिताओं के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज के छात्र-छात्राएंअब्बलरहे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ के अलावा बुजुर्ग व पहली बार मतदाता सूची में शामिल युवा मतदाताओं, दिव्यांग मतदाता व मंगलामुखी समाज के लोगों के अलावा प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी पं. श्यामबाबू शर्मा ने किया। इस मौके पर तहसीलदार अवनीश कुमार नायब तहसीलदार चंडौस अजेंद्र तौमर, नायब तहसीलदार बरौली प्रिया गर्ग, आरके सतीश चंद्र शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, भुवनेश कुमार सिंह, सुजाता सिंह, नवीन कुमार, दिलीप शर्मा, हिमांशु सिंह, सोनी गुरू, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!