अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर, दो लोग घायल
गभाना। हाईवे पर गांव भांकरी के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार रोरावर क्षेत्र के मेलरोज बाईपास निवासी मनोज कुमार बुधवार देर रात में लोधा के गांव अखन निवासी धर्मवीर सिंह के साथ कार से गभाना की तरफ से लोधा की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर गांव भांकरी के पास पहुंचे तभी घने कोहरे के चलते किसी वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को भांकरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
