भगवान हमेशा अपने भक्तों के साथ होते हैं
इगलास। कस्बा के समीपवर्ती गांव लालपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यास काष्र्णीमयंक उपाध्याय ने प्रवचन करते हुए कहा कि ध्रुव छोटा बालक था। पिता की उपेक्षा और सौतेली मां के अत्याचार से दुखी होकर अपनी मां के मार्गदर्शन पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की। ध्रुव के दृढ़ संकल्प से प्रभावित होकर श्रीहरि विष्णु ने दर्शन दिए और ध्रुव तारा का पद प्रदान किया। ध्रुव की कथा हमें सिखाती है कि भगवान में विश्वास और दृढ़ संकल्प से हम किसी भी कठिनाई को पार कर सकते हैं। भगवान नरसिंह अवतार की कथा हमें सिखाती है कि बुराई का विनाश करना आवश्यक है, चाहे वह कितना भी शक्तिशाली क्यों नहो। नरसिंह अवतार हिंसक रूप में दिखाई देने के बावजूद धर्म और न्याय का प्रतीक है। क्योंकि भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार में हिरण्याक्ष को मारकर धरती को मुक्ति दिलाई।