रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में आरएसएस के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों ने पढ़ा अनुशासन का पाठ

गभाना। नगर के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग में दूसरे दिन रविवार को स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण का महत्व बताया गया। संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को अनुशासन व राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ाया।

बौद्धिक गोष्टी में खैर जिला सह संघ चालक विनय जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा संस्कारों के निर्माण की अभिनव पद्धति है। स्वयंसेवकों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने, बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक रूप से दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाते हैं। प्रारंभिक शिक्षा वर्ग में युद्ध, दंड, सूर्य नमस्कार आदि के माध्यम से युवाओं को विषम परिस्थितियों में सामना करने की शिक्षा दी जाती हैं। इस तरह के वर्ग में भाग लेने से स्वयंसेवकों के अंदर कार्यकर्ता का गुण विकसित होता है और व राष्ट्र को महत्व देने लगता है। शिविर का प्रमुख उद्देश्य समाज को राष्ट्रीय विचारधारा पर खड़ा करना है। संघ की स्थापना 1925 में हुई थी, तभी से संघ लगातार समाज के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा रहा है। शिविर में गभाना, खैर वलोधा के करीब 85 स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस मौके पर जिला संघ चालक नीरज गुप्ता, जिला कार्यवाह शिवकांत रावत, अनिल सारस्वत, भुवनेश कुमार सिंह, देवकीनंदन पांडेय, राजकुमार डिश, पं. श्यामबाबू शर्मा, जितेंद्र सिंह पम्मी, अनिल प्रधान, राकेश सिंह, तरूण माहौर, चौ. मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!