सुमेरपुर में गोकशी करने के मामले में महिला समेत तीन गोकश गिरफ्तार
गभाना। क्षेत्र के गांव सुमेरपुर-कलुवा में पिछले दिनों हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन गोकशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आराेपियों के कब्जे से गोकशी करने का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस मामले में अब तक पांच गोकशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष बचे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
22 व 25 दिसंबर को सात गोवंशों के मिले थे अवशेष
क्षेत्र के गांव सुमेरपुर व कलुवा के मध्य से गुजर रहे पुराने नाले में बीती 22 दिसंबर की दोपहर में ग्रामीणों को तीन गोवंश के अवशेष पड़े हुए मिले थे। मौके पर हिंदूवादी संगठन के लोग व ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। उनमें गोकशी की घटना को लेकर पनप गया था। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते बुझाते हुए आरोपियों को जल्द ही पकड़ने का आश्वासन देते हुए अवशेषों को जेसीबी की मदद से गढ्डा खुदवाकर दफनवा दिया था। 25 नबंवर की सुबह फिर से उसी स्थान पर ग्रामीणों को चार गोवंशों के अवशेष मिले थे।
आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे हाईवे को किया था जाम
विगत 25 दिसंबर को गांव सुमेरपुर में 72 घंटे के अंदर दो बार गोकशी की घटना को लेकर हिंदुवादी संगठनों के लोगों व आस-पास के गांवों के लोगों में आक्रोश पनप गया था। जिसके बाद आक्रोशित लोग मौके पर मिले गोवंशों के अवशेषों को लेकर दिल्ली-कानपुर हाईवे पचपेड़ा मोड़ पहुंच गए थे। जहां उन्होंने अवशेषों को रखकर हाईवे को दोनों तरफ से जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों व भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला समेत अन्य पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, एनएसए लगाने, आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर चलवाने, मामले में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर गभाना, कलुवा चौकी, भरतरी चौकी, पैराई चौकी व जवां की अमरौली चौकी पर तैनात पुलिसर्मियों की मांग करने लगे। एसएसपी संजीव सुमन ने मौके पर पहुंचकर इंस्पेक्टर गभाना को निलंबित करने, कलुवा चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की जांच कराने व आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद जाम को खुलवाया था।
पूर्व में दो गोकशों को पुलिस भेज चुकी है जेल
एसओ गभाना विनय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मामले में पूर्व में ही थाना चंडौस के गांव रामपुर-शाहपुर निवासी यूनुश उर्फ इना व निजाम पुत्रगण इसफाक उर्फ असफाक को जेल भेज चुकी हैं। उनके कब्जे से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, गड़ासा, चाकू व गोकशी करने का अन्य सामान भी बरामद किया था।
गोशाला में गौकशी की फिराक में खड़े थे आरोपी
एसओ विनय कुमार के अनुसार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कलुवा स्थित गोशाला के पास गोकशी करने की फिराक में खड़े दो गोकशों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम बबलू उर्फ मौहम्मद सईद निवासी शहंशाबाद नगला पटवारी थाना क्वार्सीवसालिम पुत्र शहाबुद्दीन निवासी घास की मंडी ऊपरकोट थाना कोतवाली बताया। वहीं हाईवे कलुवा मोड़ से हापुड़ के थाना धौलाना के पिपलैडाव हाल निवासी रामपुर-शाहपुर (चंडौस) की रहने वाली बिस्मिल्ला पत्नी अबरार को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने 21 दिसंबर व 24 दिसंबर की रात्रि में सुमेरपुर-कलुवा के पास पुराने नाले पर सात गोवंशों की गोकशी करने की घटना को स्वीकाराहै। इनके कब्जे से गंडासा, दो छुरा, पालीथिन, रस्सी आदि बरामद हुए हैं। रविवार को तीनों को जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक शुभम कुमार, उपनिरीक्षक नितिन चौधरी, हेड कांस्टेबल औसाफ अली, कांस्टेबल करन सांगवान, राहुल कुमार, महिला कांस्टेबल नीतू आदि शामिल रहे।