रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मतदान के माध्यम से हम समाज में ला सकते हैं बदलाव

इगलास। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में आज मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें ग्रामीण विद्यार्थियों ने हाथों में पट्टिका लेकर मतदान के प्रति जनजागृति अभियान चलाया।

संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि गुलामी के कालखंड के तमस को चीरकर 1947 में आज़ाद भारत का सूर्य उदय हुआ और 25 जनवरी 1950 को भारत के निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई, तभी से इस दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इसे दिवस के रूप में 2011 से ही मनाया जाता है। यह दिन भारत के सभी नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन भारत के सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं मतदान तथा लोकतंत्र की जिम्मेदारियों के प्रति सशक्त तथा जागरूक किया जाता है। मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार एवं संवैधानिक कर्तव्य है। मतदान के माध्यम से देश में शांति और समृद्धि के लिए हम एक अच्छी सरकार चुनकर देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। मतदान के माध्यम से हम समाज में बदलाव ला सकते हैं। हम यह तय कर सकते हैं कि हमारे देश में महिलाओं, बच्चों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा हो। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने मतदान का प्रयोग करें और समाज में परिवर्तन लाएं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह एक ऐसा अवसर है जब हम सभी नागरिकों को अपने मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूक करते हैं। यह एक ऐसा दिन है जब हम सभी नागरिकों को अपने देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैैं।

इस अवसर पर प्रशांत, दीपक, रवि गौतम, कुनाल कुमार, सतेन्द्र कुमार, कुलदीप ठाकुर, धीरज ठैनुआं, सौरभ गौतम, सियाराम सिंह, नरेंद्र सिंह, पवित्र शर्मा, सौनू वार्ष्णेय, शकील, सूरज, प्रवीन, अमित, सलमान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!