रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खैर विधानसभा के भाजपा संयोजक बने मुकेश तौमर, पालिका चेयरमैन ने किया स्वागत

खैर। गौमत चौराहा स्थित कृष्णा कोल्ड पर बुधवार को पालिका चेयरमैन संजय शर्मा ने भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मुकेश तौमर को खैर विधानसभा संयोजक बनने पर पटका व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा संयोजकों के नाम घोषित कर दिए। मंगलवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने खैर विधानसभा संयोजक पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मुकेश तौमर को बनाया है। लोकसभा चुनाव में मुकेश तौमर के क्षेत्र में पार्टी कार्यक्रमों में सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी। विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय विधायक एवं राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान के लिए प्रचार किया था। उनके संयोजक बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

मुकेश तौमर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे और संघठन को मजबूती प्रदान करने के भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री होंगे। हम सभी कार्यकर्ता पूरी कर्मठता के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेगे। इस दौरान गौमत मंडल अध्यक्ष जयपाल तौमर,जितेन्द्र चौघरी,प्रशांत गौड़,ढोंगी बाबा,करन शर्मा,धीरज कुशवाहा,उपेन्द्र चौहान,अनुज वर्मा,गोपाल चौधरी,हरवीर सिंह,संतेाष तौमर सहित आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!