पुलिस ने दो लोगों को अवैध शराब समेत किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान के दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध देसी शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात में वीरपुरा चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह मय फाेर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी वीरपुरा में प्राथमिक विद्यालय के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम विनोद कुमार बिन्ना निवासी वीरपुरा बताया। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध देसी शराब के बीस ट्रेटा पैक बरामद हुए हैं।
वहीं एसआई विजेंद सिंह ने गभाना चौराहा से पनिहावर निवासी जितेंद्र सिंह को अवैध देसी शराब के बीस ट्रेटा पाउच समेत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।