महराजपुर में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या
गभाना। थाना क्षेत्र के गांव महराजपुर में एक महिला ने किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार महराजपुर निवासी आविद की 20 वर्षीय पत्नी नौसीन ने विगत 10 नवंबर को किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ कर सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में उपचार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तबीयत में कोई भी सुधार न होने पर परिजन उसे अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर रविवार को उपचार के दौरान नौसीन की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नौसीन का करीब छह माह पूर्व ही विवाह हुआ था।
विज्ञापन


