कार से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
लोधा। हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे क पास बाइक सवार युवक कार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार रोरावर क्षेत्र के जलालपुर निवासी भुवनेश कुमार पुत्र सुभाष चंद्र सोमवार शाम को बाइक से खेरेश्वर मंदिर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह खेरेश्वर चौराहे के पास पहुंचा तभी सामने से रही कार से उसकी बाइक टकरा गई।

हादसे में भुवनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीर व ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नादा चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, वहीं कार को अपने कब्जे में लेकर थाना भिजवा दिया।
विज्ञापन


