रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बुर्के में आई महिला, तमंचे के बल पर लूट ले गई हजारों की नगदी व आभूषण

बुर्के वाली महिला ने दिन-दहाड़े दिया घटना को अंजाम

 महिला की सीसीटीबी कैमरे में फुटेज हुई कैद

पिसावा। कस्बा में एक शिक्षक के घर में बुर्का पहने आई महिला तमंचा के बल पर हजारों रुपये की नगदी, अाभूषण लूट कर उनकी पत्नी को कमरे में बंद कर फरार हो गई। महिला के शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ौस के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। वही बुर्का पहने महिला का वीडियो फुटेज गली के बाहर लगे सीसीटीबी कैमरे में कैद हो गया है।

जानकारी के अनुसार कस्बा के तेजवीर सिंह पुराने डाकघर वाली गली में घर बना हुआ है। तेजवीर सिंह कस्बा के ही एक निजी कॉलेज में शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह वह पढ़ाने के लिए कॉलेज चले गए, जबकि घर पर उनकी पत्नी सरोज देवी गृह कार्य में जुट गई। इसी दौरान उनके घर में बुर्का पहने एक महिला घुस आई और पति की बीमारी का इलाज कराने के लिए रुपये मांगने लगी। जिस पर सरोज देवी ने देने से मना कर दिया। सरोज देवी के अनुसार जब तक वह कुछ समझ पाती उससे पूर्व ही उस महिला ने तमंचा दिखाते हुए उसके कानों से कुंडल व गले से जंजीर को खींच लिया तथा धक्का देकर कमरे में बंद कर दिया।

इस दौरान महिला दूसरे कमरे में रखी अलमारी से करीब 54 हजार रुपये की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। इस दौरान शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गई। बुर्का वाली महिला के जाने के बाद सरोज देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर आस-पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। वहीं गली के बाद लगे सीसीटीबी कैमरे में बुर्का पहने महिला की फुटेज कैद हो गई है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश की जा रही है।

मामले से जुड़ी देखें वीडियो :-

error: Content is protected !!