महिला के साथ की छेड़छाड़, विरोध पर जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज
लोधा। थाना क्षेत्र के एक गांव में नामजद युवक ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ कर डाली। आरोप है कि जब मामले की शिकायत आरोपी के पिता व भाई से की तो महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे डाली।
मामले में एक गांव की महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 17 सितंबर की शाम को वह शौच करके घर आई तभी गांव का शान मोहम्मद वहां मिल गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जिस पर उसने उसकी बातों का कोई जबाब नहीं दिया और वह जाने लगी। इसी बीच आरोपी शान मोहम्मद ने उसे पीछे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। जिसमें उसके कपड़े फट गए और हाथ में चोट आई। वह आरोपी से छूटकर घर पहुंची और पति को आपबीती बताई। आरोप है कि जब वह अपने पति के साथ आरोपी के पिता से भाई शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी के भाई ने फोन पर गांव से भगाने व दो दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।