गभाना में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमाओं की कराई स्थापना
गभाना। कस्बा समेत क्षेत्रभर में मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर गणेश जी की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकालकर स्थापना कराई। नगर में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान श्रद्धालु डीजे व ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों पर अबीर, गुलाल उड़ाते झूमते हुए मस्ती में चल रहे थे। नगर में भ्रमण के उपरांत शोभायात्रा आर्यावृत बैंक मार्ग पर पहुंची। जहां पर गणेश जी की प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ विरामान कराया। इस दौरान बरौली के पूर्व विधायक ठा. दलवीर सिंह के पौत्र व युवा नेता ठा. अजय सिंह ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यहां पर हिमांशु माहेश्वरी, अश्वनी, तरूण, दीपांशू पंडित, गौरव नायक, अनिल कुमार, नमन आदि मौजूद रहे।
गांव सौंगरा गांव में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा के साथ गणेश की प्रतिमा को विराजमान कराया। जिसके बाद भजन कीर्तन का क्रम शुरू हो गया। यहां पर मनवीर सिंह, जगमोहन, पंकज कुमार, बलराम सिंह, संतोष कुमार, आकाश, योगेश बघेल, जितेन्द्र सिंह, कन्हैया बघेल, अंशु पंडित, मुकेश, प्रदीप नाथ, नागेश, रमेश, छोटू, नैतिक सागर आदि मौजूद रहे।