रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला की मौत, डाॅक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव तूरी निवासी दिनेश पुत्र देवीराम का कहना है कि उसकी पत्नी पूजा देवी को उसने विगत 28 जून को कस्बा के सीएचसी में भर्ती कराया था। पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही थी, उसके छटवां बच्चा होने वाला था। शाम को सीएचसी पर उपस्थित महिला डाॅक्टर ने पत्नी को अलीगढ़ जेएन मेडिकल कालेज हाॅस्पिटल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। दिनेश का आरोप है कि डाॅक्टर की लापरवाही से पत्नी की मृत्यु हुई है। उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!