रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कॉलेज गई छात्रा को ले उड़ा युवक, रिपोर्ट दर्ज

पिसावा। थाना क्षेत्र के एक गांव से कॉलेज पढ़ने गई छात्रा को गांव का ही युवक ले उड़ा। छात्रा के मोबाइल पर मिले मैसेज के माध्यम से घटना की जानकारी हो सकी। छात्रा की पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी शनिवार की सुबह पास के गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन दोपहर बाद तक वह घर नहीं लौटी।

जिस पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश करते हुए कॉलेज पहुंचे। जहां पर पता चला कि वह कॉलेज ही नहीं पहुंची। जब परिजनों ने घर पर आकर मोबाइल को चैक किया तो उसमें एक नंबर से मैसेज आया हुआ था, जिसमें लिखा हुआ था आ जाओ, जब उस नंबर की जानकारी की गई तो वह गांव के ही लोकेश का निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!