रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में भाजपा के ” संविधान गौरव अभियान” को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

गभाना। कस्बा में भाजपा कार्यायल पर गुरुवार को ” संविधान गौरव अभियान” को लेकर कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को मन्त्र दिया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने बताया कि पार्टी की ओर से 15 से 22 जनवरी तक ” संविधान गौरव अभियान” चलाया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर आमजन के साथ संविधान विषय पर चर्चा करेंगे। उन्हें बताएंगे कि देश का संविधान पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। भारतीय संविधान का सम्मान सुरक्षित करने की जरूरत है, क्योंकि बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर द्वारा संविधान में बनाए गए कानून पूरे देश में सर्वोपरी है। जिला कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि अभियान के तहत कार्यकर्ता बूथ बार जनता के बीच जाकर संविधान की प्रस्तावना, आम आदमी के अधिकार और कर्तव्य तथा सरकार की ओर से उनके हित में चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराएं। इस मौके पर भाकिमो के जिला उपाध्यक्ष दलवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, डा. भानू प्रताप सिंह, मुनेश कुमार शर्मा, कुलदीप प्रधान, आरडी शर्मा, योगेश कुमार, दानवीर सिंह, मुकेश कश्यप, विनय कुमार, राजकुमार माहौर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!