रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वाह अलीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ! घर में खड़ी बाइक, कर दिया 6 हजार का चालान

गभाना। यदि आपके पास वाहन है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, कहीं ऐसा न हुआ हो कि आप कहीं गए नहीं और अलीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने आपके वाहन का चालान काट दिया हो।

जी हां चौकिए मत…. ऐसा ही हैरान करने वाला एक मामला पैराई गांव से जुड़ा हुआ सामने आया है। जहां एक युवक ने हफ्तों से गाड़ी को घर से बाहर भी नहीं निकाला फिर भी अलीगढ़ पुलिस ने उनकी बाइक का 6 हजार रुपये का चालान कर दिया है। जिसे देख पीड़ित के होश उड़ गए। मामले में पीड़ित उच्चाधिकारियों से ट्रैफिक पुलिस की इस करतूत की शिकायत करेंगे।

पैराई निवासी हरेंद्र सिंह उर्फ विनेश कुमार सिंह अधिवक्ता हैं। उनके पास हीरो की स्पलेंडर बाइक हैं। पीड़ित के अनुसार पिछले कई हफ्तों से उनकी बाइक घर पर खड़ी हुई है। मंगलवार शाम को उनके मोबाइल फोन पर बाइक के चालान होने का मैसेज आया। पहले तो वह कंपनी का मैसेज समझकर अनदेखा कर दिया, लेकिन अगले दिन जैसे ही उन्होंने मैसेज को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। हेलमैट न पहनने व हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर उनकी बाइक का 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिलचस्प बात तो ये है कि चालान में दर्शाए गए फोटो में स्पलेंडर की जगह पर पेशन प्रो बाइक हैं। मामले में पीड़ित ने कहा कि वह उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!