ट्रेन की चपेट में आकर हुई युवक की मौत
चंडौस। थाना क्षेत्र में गांव किन्हुआ रेलवे फाटक के पास दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आकर अरनियां के युवक की मौत हाे गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।
इंस्पेक्टर चंडौस सीताराम सरोज ने बताया कि गुरुवार सुबह ग्रामीणों को दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर किन्हुआ फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जिस पर उसकी शिनाख्त बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव क्योली खुर्द निवासी 45 वर्षीय मनोहर लाल पुत्र तेज सिह के रूप में हो गई। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार वह शौंच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। जिस पर परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इंस्पेक्टर सीताराम सरोज ने बताया कि युवक की किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक एक बेटा के पिता थे।