इगलास। योगमय भारत बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करते हुए योग के व्यापक प्रचार हेतु परोपकार सामाजिक सेवा संस्था तोछीगढ़ द्वारा सत्य कृष्णांजलि पब्लिक स्कूल नगला नेहचला में आज एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। तथा साथ ही विद्यार्थियों ने गर्मियों की छुट्टियों में अपने-अपने घर पर रोजाना सुबह योग और व्यायाम करने का संकल्प भी लिया।
विद्यालय के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह सिकवार ने विद्यार्थियों को पद्मासन, वक्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन आदि आसान कराए।
संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे तो योग हर मौसम में लाभदायक है लेकिन गर्मियों में हमारे शरीर के लिए योग नितांत आवश्यक है। योग शरीर और मन के बीच स्थिरता बनाए रखने की प्रक्रिया है।
उच्च तकनीक और व्यस्त जीवन की दुनिया में योग हमारे शरीर के स्वास्थ्य और मन की मानसिक स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
आज की भागदौड़ भरी अव्यवस्थित जीवन शैली में योग का महत्व और भी बढ़ जाता है। आज के युग में तो योग बहुत ही आवश्यक हो गया है क्योंकि पहले तो लोग शारीरिक श्रम करते रहते थे लेकिन आजकल लोग शारीरिक श्रम बहुत ही कम करते हैं। शारीरिक श्रम के अभाव में मनुष्यों का शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है। अब इससे निजात पाने का सिर्फ एक ही तरीका है वो है- ‘संतुलित आहार और नियमित योग’।
योग केवल एक दिन करने की क्रिया नहीं है। सही मायने में योग करने का फायदा तो तब होगा जब आप लोग रोजाना प्रतिदिन अपने घर पर योग का अभ्यास करते रहें। योग हमारे जीवन का हिस्सा हैं। योग करने से तन और मन दोनों ही फिट व प्रसन्न रहते हैं। योग हमारी प्राचीन संस्कृति का द्योतक हैं। योग हमें अनुशासित जीवन जीने की सीख देता है। योगी मनुष्य सदैव निरोगी रहता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विशाल, अतुल, रिंकू, संजना, राशि, वंदना, आकाश, मंगेश, नितिन, आंसू, मौनिका, अदिति, साधना, दिव्या, राधिका, काजल, गुंजन, आन्या, तन्वी, महिमा, डौली, रितिका, डिंपल, लक्ष्मी, मोनिका, चारु, गगन, प्रवीन, सार्थक, धर्मेंद्र, हिमांशु, विवेक, रोहित, अभिनव आदि के अलावा सभी विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।