रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

IPL के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अलीगढ़ प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन

अलीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाने वाले व पूरे IPL में अपने शानदार प्रदर्शन करने वाले अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह रविवार को अलीगढ़ पहुंचे। जहां पर उन्होंने महुआखेड़ा में अलीगढ़ प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवा क्रिकेटरों को खेल की बारीकियां बताते हुए उन्हें प्रेरित किया। इस दौरान मेयर प्रशांत सिंघल, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, अर्जुन सिंह फकीरा, कोच मसूदू जफर अमीनी समेत मौजूद रहे।

अलीगढ़ से शुरू किया कैरियर

रिंकू सिंह अलीगढ़ के एक साधारण परिवार में संबंध रखने वाले हैं। रिंकू के पिता एक गैस ऐजेंसी पर काम करते हैं और घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाते हैं। रिंकू ने कोच मसूदू जफर अमीनी की देख-रेख में महुआखेड़ा स्थित मैदान में खेलकर यह मुकाम हासिल किया है। रिंकू सिंह ने IPL-2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर को शानदार जीत दिलाई। उसके बाद रिंकू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपनी टीम के लिए अहम मौके पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि वह युवाओं के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए। IPL में उनकी शानदार बल्लेवाजी से अब लोग उनके राष्ट्रीय टीम में चयन के कयास लगा रहे हैं।

युवाओं के लिए बनवाएंगे हॉस्टल

रिंकू सिंह युवा खिलाडियों के लिए 50 लाख रुपये की लागत से हॉस्टल बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हॉस्टल बनवाने का प्रमुख उद्​देश्य गांव-देहात से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शहर में रहकर क्रिकेट की बारीकियां सीखने को मिल सके। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंचकर अपनी तैयारियों को ठीक तरह से कर सकेंगे।

कोच को दिया सफलता का श्रेय

IPL के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय कोच को दिया। उन्होंने कहा कि वह एक साधारण परिवार से रिस्ता रखते हैं। विषम परिस्थितियों व आर्थिक समस्या उनके सामने आती रही, लेकिन उनके कोच ने हमेशा उनका साथ दिया और हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिसकी बदाैलत वह आज मुकाम तक पहुंच सके हैं। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कभी कैसी भी हो, इंसान को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उनका डटकर सामना करते हुए कठोर मेहनत व परिश्रम करना चाहिए। यहीं सफलता का मूल मंत्र है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!