रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, किए गए श्रद्धा सुमन अर्पित

गभाना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती मंगलवार को क्षेत्रभर के विभिन्न स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।

कस्बा के केशवकुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में शिक्षकों व छात्रों ने नेताजी के छविचित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व समाज के लिए आज भी काफी प्रासंगिक है। वह देश के सच्चे स्वतंत्रता संग्राम व महानायक थे। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। उनका नारा था कि “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दुंगा”। उनके एक इशारे पर लाखों भारतवासी देश को आजादी दिलाने के लिए मर मिटने को तैयार रहे थे। हम सभी को उनकी देश भक्ति से सीख लेनी चाहिए। यहां राजीव कुमार शर्मा, हरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह राघव, राजकुमार कुशवाहा, करन माहौर, अजय कुमार, सुनीता शर्मा, उर्मिला सिंह, रूबी सिंह, अंजली यादव, राधा पवार, श्याम सिंह, गजेंद्र सिंह, रजनी देवी, संजय कुमार, मनवीर सिंह, गीतांजलि देवी आदि मौजूद रहे।कस्बा स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल में भी नेताजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने कहा कि नेता जी ने स्वतंत्रता संग्राम मे अग्रणी भूमिका निभाई थी। जिसे कभी देश भुला नहीं सकता है। उन्होंने आजादी की लड़ाई के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके संघर्षों और देश सेवा के जज्बे के कारण ही महात्मा गांधी ने उन्हें देश भक्तों का देश भक्त कहा था। यहां रमा सिंह, योगेश पालीवाल, कृष्णा सिंह, सुनीता सिंह, कविता सिंह, कुसुम देवी, सोमवती गुप्ता, रवि कुमार, अंकित सिंह, अर्जुन सिंह, गुंजन सिंह, हेम सिंह, नीतू सिंह, सौम्या सिंह, सुमन, आरती, रितु, स्वाती सिंह, मुस्कान, दीक्षा, भावना, एकता सिंह आदि मौजूद रहे।दौरऊ स्थित रुद्राक्ष पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंंलि अर्पित की। इस मौके पर प्रबंधक विनोद तिवारी ने नेताजी के देश के लिए किए गए त्याग और बलिदान को याद कर उनके बताए गए रास्तों पर चलने का बच्चों को संकल्प दिया। यहां प्रधानाचार्य दीपमाला जादौन, रीमा सिंह, प्रीति राघव, ओपी शर्मा, नीरज तिवारी, अमित कुमार, कौशल कुमार, राधे सिंह, छोटे सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!