रूस्तपुर ढोला में युवक ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या
गभाना। थाना क्षेत्र के गांव रूस्तमपुर ढ़ोला (चिरूकुला) में युवक ने किसी बात पर फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रूस्तपुर ढ़ोला निवासी संजीव शर्मा उर्फ शालू पुत्र राजू शर्मा घर में पत्नी अंजली के साथ रहता था। शनिवार की रात्रि में किसी बात को लेकर संजीव ने आंगन में लगे जाल पर साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। रविवार सुबह जब पत्नी अंजली जगकर बाहर आई तो पति को फांसी के फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह मय फोर्स के मौक पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि पति-पत्नी में पिछले कई दिनों से विवाद चल आ रहा था। इसी बात पर संजीव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में कोई भी तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।