रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई घायल

गभाना। हाईवे चूहरपुर के पास रविवार दोपहर में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बहन की मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। जिसे उपचार को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव दभी निवासी अमन कुमार पुत्र मोहर सिंह रविवार को अपनी 35 वर्षीय बहन मंजू देवी पत्नी विक्रम सिंह निवासी दुर्गा कालोनी, मेलरोज थाना बन्नादेवी, हाल निवासी खुर्जा को बाइक से खुर्जा से गांव लेकर जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर गांव चूहरपुर के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से घायलों को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने मंजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि भाई अमन का उपचार जारी है। हादसे की जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका ने अपने पीछे दो बेटा व एक बेटी को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!