स्विमिंग पुल में डूबकर युवक की हुई मौत
लाेधा। गोंडा स्थित स्विमिंग पुल में नहाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल तेलीपड़ा निवासी 18 वर्षीय शादाब पुत्र नूर हसन शनिवार दोपहर में अपने साथ अथर्व खान, जाकिर, यामीन के साथ गोंडा रोड स्थित स्विमिंग पुल में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान शदाब गुम हो गया। साथियों ने अन्य लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। जिस पर उन्हें शादाब चौथी मंजिल पर पानी में डूबा हुआ मिला। साथी उसे आनन-फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।