रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवक की संदिग्ध हालातों में हुई मौत, परिजनों ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

लोधा। कस्बा निवासी एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर शराब में जहर मिला कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा लोधा निवासी 30 वर्षीय बॉबी उर्फ देवेंद्र पुत्र स्वरूप सिंह चेन्नई में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व ही वह घर आया हुआ था। उसके भाई रघुराज सिंह भी आगरा से घर आए हुए थे। बुधवार को बॉबी दोस्तों के साथ घूम फिरकर घर आ गया और रात्रि में अपने कमरे में सो गया। गुरुवार सुबह जब वह जाग कर कमरे से बाहर न निकला तो भाई ने कमरे में जाकर देखा। जहां पर बॉबी मृत हालत में पड़ा हुआ था।

जिसे देख भाई की चीख निकल पड़ी। चीख-पुकार पर आस पड़ौस के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के भाई रघुराज सिंह ने भाई के दोस्तों पर शराब में जहर देकर मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपार्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!