कोयले से भरी मालगाड़ी के बैगेन में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
अलीगढ़। कासिमपुर पावर हाउस में गुरुवार सुबह कोयला की रैक लेकर पहुंची मालगाडी के बैगेन एक युवक का शव मिला। जिससे वहां मौजूदा लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक का शव कई दिन पुराना लग रहा है।
हरदुआगंज स्पेशल (कोयला) रैक बैगन कोयला लेकर प्रतिदिन कासिमपुर पावर हाउस आती है। बुधवार देर रात्रि में भी कोयला की रैक लेकर मालगाड़ी कासिमपुर पावर हाउस पहुंची। गुरुवार सुबह मजदूर मालगाड़ी से कोयला को खाली कर रहे थे। तभी एक बॉक्स बैगेन में एक युवक का शव कोयले के ढेर में दबा हुआ मिला। इससे यार्ड में खलबली मच गई। सूचना पाकर पावर हाउस प्रबंधन के अलावा रेलवे अधिकारी व जवां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इंस्पेक्टर जवां नित्यानंद पांडेय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं रेलवे अधिकारी के अनुसार लाइन नंबर 9 में मालगाड़ी कोयला की रैक लेकर समय 10 :20 बजे आई थी जिसे 11:05 बजे कासिमपुर पावर हाउस में खाली करने हेतु प्लेसमेंट किया गया था। सुबह 4:20 बजे कासिमपुर पावर हाउस से फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बैगन नंबर 68707 को खाली करने के दौरान कोयले के नीचे दबा हुआ एक युवक का शव मिला है। अधिकारी पूरे मामले में जांच की बात कर रहे हैं।