रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर फौजी की हुई मौत, छुट्टी पर घर जाने के दौरान हुआ हादसा

गभाना। थाना में पैराई ओवरब्रिज के पास दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर छुट्टी लेकर ट्रेन से अपने घर उत्तराखंड जा रहे फौजी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक फौजी के परिवार में कोहराम मच गया।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर पैराई ओवरब्रिज के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न हो सकी।

बाद में मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड, आर्मी के आई कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पीड़ा चुंदी निवासी 43 वर्षीय उमेश चंद्र पुत्र श्रीधर प्रसाद के रूप में हुई। जिस पुलिस ने सूचना संबंधित आर्मी दफ्तर व परिजनों को दे दी।

सूचना पाकर परिजन व आर्मी के आफीसर मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक उमेश चंद्र आर्मी में नायक के पद पर तैनात थे। उनकी वर्तमान में तैनाती असम के गुवाहाटी के रनियां में थी। 21 नवंबर को उनके भांजे की शादी थी, जिसके लिए वह छुट्टी लेकर किसी ट्रेन से दिल्ली के जा रहे थे।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने अपने पीछे पत्नी संगीता वआठ वर्षीय बेटा को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है। देर शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जिस पर परिजन शव काे उत्तराखंड के लिए लेकर चले गए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!