रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

खैर। कोतबाली के टेंटीगांव तिराहे पर सोमवार देर रात में हुए हादसे में घायल युवक की मंगलवार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार के क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र बुद्धिप्रकाश रूपा नगला स्थित बिजलीघर पर संविदाकर्मी के रूप में तैनात थे। सोमवार रात्रि में वह ड्यूटी के बाद बाइक से घर जा रहे थे। तभी टेंटीगांव तिराहे के पास गड्डे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से वह सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच अलीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार को प्रदीप कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक एक बेटी के पिता थे।

ट्रक ने मोपेड सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला की मौत

खैर। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर स्टेट बैंक के पास ट्रक ने मोपेड सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, पति घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार जवां थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर सिया निवासी अतर सिंह मंगलवार को मोपेड से पत्नी कमलेश देवी को गौमत चौराहा पर दांतों की दवा दिलाने के लिए आए। जहां से शाम को वह गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़-पलवल मार्ग पर स्टेट बैंक के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अतर सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को कस्बा के सीएचसी में भर्ती कराने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!