पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट से एक मामले में गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव पिपलौठ निवासी भूरा कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर बुधवार को पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।