रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हवन-यज्ञ के साथ महाअष्टमी पूजन संपन्न

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय परिसर स्थित ओम् जगदम्बा वैष्णवी मंगलायतन धाम मंदिर पर चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर नौ दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। प्रतिष्ठित आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है।

महाअष्टमी तिथि को स्वामी ऋषिराज महाराज के पावन निर्देशन में हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। मुख्य यजमान प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत व इनकी धर्मपत्नी बिन्नी राजपूत रहीं। चंदन, रोली, मौली, कुमकुम से तिलक कर मां महागौरी की अर्चना के साथ विधि विधान से पूजन किया गया। आचार्य विश्वप्रताप रावत व नवनीत उपाध्याय ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार मनुष्य जीवन में यज्ञ और हवन का बड़ा महत्व बताया गया है। हवन से देवी देवताओं की पूजा अर्चना होती ही है बल्कि प्रदूषित वातावरण भी शुद्ध होता है। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव बिग्रे. समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अनुष्ठान का लाभ विश्वविद्यालय के साथ ही क्षेत्र को भी प्राप्त होगा। यज्ञ में स्टाफ के साथ ही छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!