रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

108 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम स्थल का मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन

अलीगढ़। लोधा में खैर-पलवल मार्ग पर कोको स्पास वाटरपार्क के पास मैदान में 10 मई से 17 मई तक होने वाले 108 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम के लिए गुरुवार को मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया।कार्यक्रम मीडिया प्रभारी आशू पंडित ने बताया कि 108 कुंडीय महायज्ञ भव्य व एतिहासिक होगा। जिसमें सनातन धर्म की ध्वजा का परचम पूरे विश्व में लहराने वाले बड़े बड़े कथा वाचक कार्यक्रम की शोभा को सुशोभित करेंगे। गुरुवार को कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य भरत तिवारी के साथ महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ,मुख्य यजमान धनंजय पंडित ,मुख्य यजमान वैध राधेश्यम सारस्वत, ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व ठाकुर श्यौराज सिंह, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, एडवोकेट नीरज शर्मा, आचार्य प्रवीन, आशू पंडित, पंकज धबर्रिया, बाँके बिहारी वार्ष्णेय, जेसी सारस्वत, हरस्वरूप सारस्वत, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजय शर्मा, हाथरस सांसद धर्म पत्नी रजनी दिलेर, ज़िला पंचायत सदस्य जंगजीत सिंह फ़ौजी, हिमांशु पराशर, विवेक शर्मा, लवकुश शर्मा, दीपक, गोविंद सारस्वत , पीसी शर्मा, पुष्कर पंडित, सचिन पंडित, दीपक राज, दिनेश ठाकुर, अमित वार्ष्णेय आदि ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवध रूप से पूजा- अर्चना कर भूमि पूजन किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!