रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

परचून के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

खैर। कस्बा में अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित पीपल मंडी में गुरुवार तड़के परचून के सामान के गाेदाम में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया।मिली जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी मनोज गाेयल पुत्र अनिल गाेयल का पीपल मंडी में परचून का गोदाम है। गुरुवार तड़के अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुंआ उठता देख आस-पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और सूचना गोदाम मलिक के अलावा फायर स्टेशन को दे दी। सूचना पर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह व दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान व जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!