रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास। सर्दी के मौसम में जब ठंड की लहरें बढ़ती हैं तो जरूरतमंद लोगों के लिए यह समय कठिन होता है। ऐसे में समाज सेवियों और संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। रविवार को श्री मुरलीवाला युवा सेवा समिति ने राहत पहुंचाने की पहल करते हुए सर्दी में जरूरतमंदों को कंबल और भोजन का वितरण किया।

कस्बा के चमेली देवी हॉस्पिटल पर आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने जरूरतमंदों को कंबल और भोजन वितरण किया। समिति की पहल से जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। उन्होंने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने बताया कि संस्था समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहती है। अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लेकर समिति के सदस्यों ने कंबल एकत्रित करके वितरण करने का पुण्य कार्य किया है। जिससे असहाय लोगों को ठंड से राहत मिल सकेगी।

 सुनील शर्मा, डा. रामकुमार सिंह, लव मित्तल, अजयवीर सिंह, सुधीर कौशिक, तनुज गर्ग आदि ने कहा कि मानवता की सेवा करने का कार्य केवल कुछ लोगों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के सभी सम्पन्न लोगों का नैतिक कर्तव्य है। इस तरह के प्रयास समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ाते हैं। संचालन योगेश कौशिक ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण कौशिक, सोनू शर्मा, मोनू वर्मा, अभिषेक वर्मा, विपिन वशिष्ठ, विष्णु शर्मा, अतिन अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, हरीश अग्रवाल, अशोक पाठक, रवि सोनी, हरिओम अग्रवाल, अवधेश कुमार, प्रमोद, अनिल वर्मा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!